Srikanth Box Office Collection Day 12: राजकुमार राव की बायोपिक ने सोमवार को गिरावट देखी, आज कमा सकती है इतने करोड़

Rajkummar Rao and Jyothika - Srikanth Box Office Collection Day 12
Rajkummar Rao and Jyothika - Srikanth Box Office Collection Day 12

Srikanth Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार को यानि की 11वे दिन राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने की मिली। हर सोमवार की तरह जैसा की देखा जाता है, थेटर्स में सोमवार को ऑक्यूपेंसी घट जाती है। ठीक वैसे ही श्रीकांत के लिए भी देखा जा सकता है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव अभिनीत श्रीकांत एक बायोपिक फिल्म है। जो की श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर बानी है।

श्रीकांत ने 10वे दिन दूसरे रविवार को 4 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया है। 10 दिन का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 26.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 30.10 करोड़ रुपये हो चूका है। दुनियाभर में फिल्म ने 32.50 करोड़ रुपये का व्यापार किया है।

श्रीकांत का 11वे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

श्रीकांत के 11वे दिन के कलेक्शन की बात करे तो, इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार श्रीकांत ने 11वे दिन भारत में लगभग 1.31 करोड़ रूपये नेट कलेक्शन किया है। 11 दिन में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 27.41 करोड़ रुपये हुआ है। सोमवार को थेटर्स में ओवरआल हिन्दी ऑक्यूपेंसी12.64% रही है।

दूसरे रविवार को कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था और सोमवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली। रविवार की छुट्टी का लाभ मिला सप्ताह के आखिर में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

श्रीकांत का 12वे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुरुवाती रुझानों के अनुसार श्रीकांत मंगलवार को 12वे दिन लगभग 1.20 करोड़ रूपये की भारत में नेट कमाई कर सकती है। जिसके साथ फिल्म का 12 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 28.61 करोड़ रूपये तक रहने का अनुमान है। फाइनल आकड़े बुधवार 22 मई को ही देखने को मिलेंगे।

श्रीकांत फिल्म का 12 दिनों का नेट कलेक्शन

दिनभारत नेट कलेक्शन
दिन 1 [पहला शुक्रवार]₹ 2.25 करोड़
दिन 2 [पहला शनिवार]₹ 4.2 करोड़
दिन 3 [पहला रविवार]₹ 5.25 करोड़
दिन 4 [पहला सोमवार]₹ 1.65 करोड़
दिन 5 [पहला मंगलवार]₹ 1.6 करोड़
दिन 6 [पहला बुधवार]₹ 1.5 करोड़
दिन 7 [पहला गुरुवार]₹ 1.4 करोड़
दिन 8 [दूसरा शुक्रवार]₹ 1.5 करोड़
दिन 9 [दूसरा शनिवार]₹ 2.75 करोड़
दिन 10 [दूसरा रविवार]₹ 4 करोड़
दिन 11 [दूसरा सोमवार]₹ 1.31 करोड़ * मोटा डेटा
दिन 12 [दूसरा मंगलवार]₹ 1.2 करोड़ ** अनुमानीत
कुल₹ 28.61 करोड़

श्रीकांत फिल्म के बारे में

श्रीकांत फिल्म तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित एक दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर मुख्य भमिका में है। फिल्म की कहानी प्रेरणा और संघर्ष को दर्शाती है। सभी क्षमताओं के लोगो के लिए सामान अवसरो के महत्त्व पर प्रकाश डालती है।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *